फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झांसी की रानी' की ये 10 बातें महिलाओं में भर देंगी जोश, पढ़िए लक्ष्मीबाई की अनसुनी कहानियां

Sat, 19 May 2018 03:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
झांसी की रानीलक्ष्मी बाई
उम्र कुल तेइस की थी, मनुज नहीं अवतारी थी, हमको जीवित करने आयी, बन स्वतन्त्रता नारी थी...ये पक्तियां भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का मुकाबला करने वाली पहली महिला व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के लिए कही गयी हैं। जिनका नाम जहन में अाते ही महिलाअों में अबला से सबला का भाव आ जाता है। 
विज्ञापन

जानें लक्ष्मीबाई से जुड़ी विशेष बातें 

2 of 7
झांसी की रानीलक्ष्मी बाई
- रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झांसी की रानी और भारत की स्वतंत्रता संग्राम की पहली वीरांगना थीं। 
- सन् 1857 भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम हुआ जिसमें लक्ष्मीबाई ने अहम भूमिका निभाई। 
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमाे पिक
- अपने शौर्य से अंग्रेजों के दांत खट्टे करने व रणयज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाअों में वीरांगना लक्ष्मीबाई का नाम सर्वोपरी माना जाता है। 
- अपने सैन्य कौशल का परिचय देते हुए अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपने तरीके से सेना का गठन किया। 
 

4 of 7
डेमाे पिक
- रानी लक्ष्मीबाई घुड सवारी और तलवारबाजी दोनों में ही निपुण थीं। 
- अपने महल के बीचों बीच उन्होंने घुड सवारी के लिए अलग से स्थान बनवाया था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमाे पिक
- लक्ष्मीबाई के घोड़ों के नाम सारंगी, पवन, और बादल था। सन्1858 के समय किले से निकलने में घोड़े बादल की अहम भूमिका थी।
- रानी लक्ष्मीबाई में महिलाअों को सबला बनाने के लिए स्त्री सेना का गठन किया। साथ ही उन्हें घुड़सवारी व शस्त्र चलाना भी सिखाया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
डेमाे पिक
- सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के मराठा शासित राजा गंगाधर राव नेवालकर के साथ हुआ, उस समय वह 14 वर्ष की थीं। 
- सन् 1851 में रानी लक्ष्मीबाई ने एक पुत्र को जन्म दिया। परन्तु चार महीने की आयु में ही उसकी मृत्यु हो गयी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमाे पिक
- सन् 1853 में राजा गंगाधर राव का स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक पुत्र गोद लिया। 21 नवम्बर 1853 को राजा गंगाधर राव की मृत्यु हो गयी। 
- 17 जून 1858 को अंग्रेजी साम्राज्य की सेना के साथ संग्राम करते हुए रानी लक्ष्मीबाई रणक्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें