गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
इस दौरान मैदान में सचिन का छोटा भाई विपिन (5) भी मौजूद था। उसने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन सचिन को लेकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस के सामने हंगामा किया।
किशोर के शव पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। -दिनेश शुक्ला, एसीपी घाटमपुर