फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात के बिल्हौर में सो रहे किसान की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किए गए कई वार

Sat, 04 Sep 2021 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सो रहे किसान की बेरहमी से हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के इन्दलापुर गांव में घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की रात में धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि इंदलापुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (50) खेती किसानी का करते थे। शुक्रवार देर शाम रोज की तरह प्रवीण खाना खा पीकर घर के बाहर सोए थे।

रात में किसी समय कुल्हाड़ी और फावड़े से उन पर कई वार किए गए। जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देख मामले की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को हो सकी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है साथ ही आला कत्ल और अन्य सबूत व साक्ष्य के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें