फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्तार, कई किडनियों का सौदा कर चुका है जुनैद

Mon, 15 Apr 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में
विज्ञापन
किडनी कांड में पुलिसकर्मी का बेटा जुनैद अहमद खान सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जुनैद गरीब, मजदूर और मजबूर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनकी किडनी व लिवर का सौदा करवाता था। उसने पहली बार अक्तूबर 2014 में लखनऊ के पाटानाला चौक निवासी राजा उर्फ मो. उमर की किडनी जालंधर के किडनी हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट कराई थी।
विज्ञापन


जुनैद ने राजा को रिसीवर सुनील कौल का सगा भाई गोविंदा कौल बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। इसके बाद कर्रही के बजरंग चौराहा निवासी संजय पाल की पत्नी दुर्गा और उसके साले आशू की किडनी का सौदा किया था। पुलिस के मुताबिक जुनैद ने ही बर्रा निवासी संगीता की भी किडनी का सौदा दिल्ली में किया था। साकेत नगर निवासी बिजली मिस्त्री की पत्नी संगीता को जुनैद और श्याम तिवारी 25 नवंबर 2018 को नौकरी का झांसा देकरदिल्ली ले गए थे।

 
विज्ञापन

इन सभी ने किडनी कांड के मुख्य आरोपी टी राजकुमार व गौरव मिश्रा के साथ मिलकर संगीता की किडनी का ही सौदा कर दिया। इसकी पता लगते ही संगीता भागकर कानपुर आ गई और बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 17 फरवरी को किडनी कांड का खुलासा कर सरगना समेत छह लोगों को जेल भेजा। 

ये हैं जेल में 
पुलिस ने जुनैद को जेल भेज दिया है। कोलकाता निवासी टी राजकुमार, लखीमपुर के मैगलगंज निवासी गौरव मिश्रा, नई दिल्ली के जैतपुर बदरपुर निवासी शैलेष सक्सेना, लखनऊ का सबूर अहमद, पनकी गंगागंज निवासी विक्की, लखनऊ के विक्टोरिया स्टेट निवासी शमशाद, श्याम तिवारी, लखनऊ निवासी रामू पांडे व राजा उर्फ मोहम्मद उमर पहले से ही जेल में हैं। 

इनकी है तलाश
दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल की को-आर्डिनेटर सोनिका, पीएसआरई के  कोआर्डिनेटर सुनीता, मिथुन, मोहित निगम, चंडीगढ़ निवासी करन, कर्रही निवासी संजय पाल उसकी पत्नी दुर्गा, खाड़ेपुर योगेंद्र विहार निवासी श्याम दुबे उर्फ भूरे, आजमगढ़ निवासी सिप्पू राय, दिल्ली के मयूर विहार निवासी संजय पांडेय, दिल्ली निवासी आसिम सिकंदर, दिल्ली केतन कौशिक, लखनऊ निवासी आनंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें