बांदा के बदौसा में फतेहगंज थानाक्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव में रविवार को विवाहिता का शव घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में नाले के पास पड़ा मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या और मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति सहित सास, ससुर व देवर आदि के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों ने डेढ़ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह किया था। फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव में रविवार को दोपहर राजमनी पत्नी गेंदालाल का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले के किनारे पड़ा मिला। मृतका के भाई रामस्वरूप (ग्योदा, फतेहगंज) ने बताया कि रविवार को बहनोई गेंदालाल ने फोन पर उसे पहले यह बताया कि राजमनी घर से कहीं चली गई है।