फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हो सकेगा किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट, स्टेम सेल थेरेपी से होगा कारगर इलाज

Sat, 01 Jan 2022 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नए साल कानपुर में ही किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट सरीखी सुविधा हैलट में ही मिल जाएगी। रोगियों के ऑपरेशन मॉड्यूलर ओटी में होंगे। स्टेम सेल थेरेपी से रोगियों के फेफड़ों, मस्तिष्क आदि का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
किडनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नए साल में शहरियों और आसपास के जिलों के लोगों को हैलट में सुपर स्पेशिएलटी हॉस्पिटल की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिलने लगेगी। अब जांचों और इलाज के लिए दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की परामर्श, जांचें सब कुछ शहर में ही उपलब्ध हो जाएगा। किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट सरीखी सुविधा हैलट में ही मिल जाएगी। रोगियों के ऑपरेशन मॉड्यूलर ओटी में होंगे। स्टेम सेल थेरेपी से रोगियों के फेफड़ों, मस्तिष्क आदि का इलाज हो सकेगा।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में कैंसर की नई जांचें शुरू होने जा रही हैं। ये जांच कराने के लिए रोगी चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और लखनऊ जाते हैं। कार्डियोलॉजी में लिवर ट्रांसप्लांट होने लगेगा। कार्डियोलॉजी में नसों की सर्जरी का नया विभाग खुल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी शुरू होगा
हैलट में वार्ड-50 में रोगियों की भर्ती शुरू हो जाएगी, कॉरपोरेट अस्पतालों जैसी सुविधा रहेगी
मेडिकल कॉलेज का रिजनरेटिव विभाग और समृद्ध होगा
मल्टी सुपर स्पेशिएलटी के अलावा हैलट में भी सीटी स्कैन और एमआरआई होगी
रोगियों की ईसीजी जांच की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें