फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एडीसीपी ऑफिस के पास चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बाहर वर्चस्व कायम करने के लिए बीच सड़क पर दो गुट भिड़ गए। एक युवक ने शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब उत्पात और पुलिस का अराजकतत्वों को खदेड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


कल्याणपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में एडीसीपी पश्चिम और कल्याणपुर एसीपी का ऑफिस है। पुलिस चौकी भी है। विश्वविद्यालय गेट के पास रूट नंबर-चार का बस स्टॉप है। यहां स्थित एक चाय की दुकान पर 16 जनवरी को आवास विकास तीन निवासी कृष्णा शर्मा दुकान में चाय पी रहे थे। उसी दौरान अचानक कुछ युवकों ने उनकी लात घूंसे से पिटाई शुरू कर दी। जीटी रोड पर मचे इस घमासान की किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मारपीट करने वालों को खदेड़ते हुए दौड़ी तो युवक भाग निकले। इसके बाद मार खाए कृष्णा ने चौकी पर तहरीर देकर जांच की मांग की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया। उनका कहना है कि अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें