फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबतों का खरीददार है ख्वाजा, सारे गरीबों का मददगार है ख्वाजा...

विज्ञापन
रसूलाबाद में उर्स के दौरान कव्वाली सुनाते कव्वाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। हजरत गुलपीर शाह के उर्स पर मंगलवार की रात कव्वालों लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। मुंबई के जुनैद सुल्तानी ने मुसीबतों का खरीददार है ख्वाजा, सारे गरीबों का मददगार है ख्वाजा... कव्वाली सुनाकर वाहवाही पाई।
विज्ञापन

हजरत गुलपीर शाह के उर्स के तीसरे दिन मंगलवार की रात में कव्वालों ने महफिल में समां बांध दिया। जुनैद सुल्तानी ने छोड़ सारी दुनियां को चल मदीने चलते हैं, मुस्तफा गुलामों की किस्मतें बदलते हैं... कव्वाली सुनाई तो मौजूद लोग झूम उठे।
हिन्दू-मुस्लिम एकता पर उनकी गजल भी सराही गई। महफिल-ए समां की शुरुआत कन्नौज से आई मुबीन नियाजी पार्टी ने की। उर्स में सज्जादानशीन आस्ताना ए आलिया सफीपुर शरीफ शोएबुल अलीम ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

यहां जायरीन के लिए लंगर का इंतजाम किया गया। मौके पर मोहम्मद आजम खान, वसीम अहमद खान, एहतिशाम खान, भोलू, तारिक वारसी, डॉ. मुस्तकीम, सारिक खान, असीम मिर्जा, फिरोज खान, खुर्शीद आलम, अकील खान, इरशाद खान, असगर मंसूरी, सौरभ पठान, मुबीन सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें