फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिवाली पर केस्को नहीं काटेगा बिजली, आईटी डिवीजन की अपील- बैलेंस निगेटिव न होने दें

Wed, 19 Oct 2022 12:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इस दिवाली पर कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड ने बिजली नहीं काटेगी। इसके के लिए कंपनी के आईटी डिवीजन की ओर से अपील की गई है कि बैलेंस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच निगेटिव न होने दें। बैलेंस निगेटिव होने पर स्मार्ट मीटर त्योहार के एक दिन पहले या बाद में बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल बकाया होने पर भी केस्को दिवाली पर बिजली नहीं काटेगा, लेकिन स्मार्ट मीटर धारकों को परेशानी हो सकती है। बैलेंस कम होने पर एक दिन पहले या बाद में खुद कनेक्शन बंद हो सकता है। केस्को ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अपील की है कि बैलेंस बनाए रखें, क्योंकि छूट दिवाली की छुट्टी पर है। एक दिन पहले या बाद में निगेटिव बैलेंस होने पर मीटर बंद हो जाएगा। शहर में कुल 6.89 लाख कनेक्शनधारकों में 92 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड हैं।

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कटेगी बिजली
केस्को के आईटी डिवीजन की ओर से अपील की गई है कि बैलेंस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच निगेटिव न होने दें। बैलेंस खत्म होने पर केस्को का सर्वर इसी दरमियान मीटरों को बंद करता है। शाम चार बजे के बाद खाते में बैलेंस कम होने पर बिजली नहीं कटेगी। केस्को की वेबसाइट kesco.co.in पर अपना कनेक्शन एकाउंट नंबर डालकर बैलेंस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

त्योहार के दिन भरपूर बिजली देने के लिए केस्को पहले ही मरम्मत के काम करा रहा है। प्रीपेड मीटर उपभोक्ता त्योहार के पहले मीटर रिचार्ज करा लें, जिससे बैलेंस खत्म होने से बिजली कटने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।  -चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें