फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा कालोनी में छोटे भूखंड बनाएगा केडीए

Fri, 25 Nov 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कालपी नगर और न्यूट्रांसपोर्ट नगर के बाद अब केडीए ने शताब्दी नगर, पनकी स्थित रामगंगा कालोनी में छोटे आवासीय भूखंडों की योजना लांच करने की तैयारी की है। योजना में ईडब्लूएस और एलआईजी श्रेणी के 626 भूखंड होंगे। इनका क्षेत्रफल 30 और 72 वर्गमीटर होगा। भूखंडों की प्रस्तावित दर 13 हजार रुपये प्रतिवर्गमीटर है। दरों पर केडीए वीसी जयश्री भोज की मंजूरी मिलते ही योजना लांच कर दी जाएगी।
विज्ञापन


फ्लैटों की डिमांड स्थिर होने के चलते केडीए अब छोटे भूखंडों की योजनाओं पर काम कर रहा है। इसके चलते कालपी नगर के बाद शताब्दी नगर में भी छोटे भूखंडों की योजना लाई जा रही है। रामगंगा कालोनी में फ्लैटों की स्कीम के पास स्थित खाली जमीन पर यह भूखंड सृजित किए गए हैं।
केडीए अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि योजना का लेआउट प्लान तैयार हो चुका है। योजना की 27,750 वर्गमीटर जमीन पर 72 वर्गमीटर वाले 82 और 30 वर्गमीटर वाले 544 भूखंड सृजित किए गए हैं। दिसंबर तक योजना में आवेदन शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन


फोर लेन रोड हो रही तैयार
योजना को गति देने के लिए केडीए ने यहां की मुख्य रोड का चौड़ीकरण शुरू करा दिया है। दो लेन से रोड को चार लेन तक चौड़ी करने का काम जारी है।

आचार संहिता से पहले योजना
विधानसभा चुनावों की संभावित आचार संहिता लागू होने से पहले केडीए ने नई योजनाएं लांच और विकास कार्यों के टेंडर जारी करने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते नोट बंदी के दौर में भी नई योजनाएं लांच करने की तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें