फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केसीए इलेवन ने वाराणसी मंडल को पांच विकेट से हराकर जीती सेना कप ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेना कप राज्यस्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए फाइनल मैच में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए इलेवन) ने वाराणसी मंडल को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कुशीनगर स्थित लीलावती स्टेडियम में खेले गए मैच में वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से मो. मुद्दसर ने 62 और गुलशन ने 56 रन बनाए तो गेंदबाजी में केसीए इलेवन की ओर से आदित्य दीक्षित ने तीन, युवराज यादव, आयुष्मान सिंह व शिवेंद्र श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट झटका। इसके बाद केसीए इलेवन ने 17.4 ओवर में पांच विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में बृजेंद्र ने 51, धनंजय यादव ने 56, हर्षित सिंह ने 46, वंश निगम ने 39 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में वाराणसी मंडल से मो. मुद्दसर ने दो, वैभव पाल, बादल कुमार ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य दीक्षित को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी। विजेता टीम को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें