उदयातिथि के अनुसार जा रहा है व्रत
वहीं, प्रदोष काल शाम 5:40 से 7:05 बजे के मध्य रहेगा। पं. पीएन द्विवेदी के अनुसार कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर मंगलवार रात 9:30 से शुरू होकर एक नवंबर की रात्रि 9:19 मिनट तक है। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, करवाचौथ का व्रत बुधवार एक नवंबर को रखा जा रहा है।