आरोप- धर्म विरूद्ध बातें करते हैं लाइव
अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बाबा अपना यू ट्यूब चैनल ईश्वरीय चिकित्सा विज्ञान केन्द्र के नाम से चलाते हैं उसमें उन्होंने धर्म को लेकर कुछ गलत टिप्पणी भी की है। इसके साथ उन्होंने अधिकारी को दो वीडियो के लिंक भी उपलब्ध कराए हैं।
करौली बाबा के खिलाफ एक अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उसकी सुनवाई करने के साथ ही बिधनू थाना प्रभारी को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -अशोक सिंह, स्टॉफ अफसर पुलिस कमिश्नर
गांव में घूर के लिए आवंटित जमीन पर बाबा का कब्जा
ग्रामीणों का आरोप है कि करौली बाबा उर्फ संतोष भदौरिया ने राजस्व विभाग में सेटिंग कर करौली गांव में घूर (कूड़ा डालने की जगह) की जगह भी कब्जा कर ली। ग्रामीणों की मानें, तो आश्रम के सामने चकबंदी के दौरान ग्रामीणों को घूर डालने की जमीन आवंटित हुई थी।
मेडिकल स्टोर संचालक ने भी लगाया बाबा पर गंभीर आरोप
इटावा के भरतना निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ पोरवाल ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाया है। सौरभ ने बताया कि अगस्त 2022 में आगरा निवासी उनकी सास बाबा के संपर्क में आई थीं। इसके बाद उन्होंने उन्हें शराब छुड़वाने का आश्वासन दिया।
बाबा ने जिंदगी तबाह कर दी
इसके बाद उनकी पत्नी स्वीटी भी बाबा की बातों में फंसकर करीब 90 हजार रुपये हवन, मारण व मिलान, रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कर करा लिए। इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस बात को लेकर जब उनकी पत्नी से विवाद हुआ, तो वह घर छोड़कर मायके चली गई। बाबा ने पूरी लाइफ तबाह कर दी।