पेंचकस से वार कर, बोलेरो से कुचला
इतना ही नहीं उन तीनों पर पेंचकस से कई वार किए गए। उसके बाद बोलेरो से कुचलते हुए उन्हें खाईं में फेंक दिया। इसमें अधिवक्ता अमित शुक्ला और प्रधान के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि संतोष कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस बोली- चुनावी रंजिश में वारदात को दिया गया अंजाम
वारदात का पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि अमित शुक्ला की चुनावी रंजिश चल रही थी। इस के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।