फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल कनपुरिया बोले- वीडियो से परिवार में प्रेम बढ़े...ऐसी तैयार करते हैं स्क्रिप्ट

Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कपिल कनपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर-घर की कहानी और सामाजिक ताने-बाने को रोचक अंदाज में दिखाने वाले कपिल कनपुरिया मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय आए। इस दौरान उन्होंने अपनी नई वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार को लेकर लंबी बातचीत की। वह अपने अभिनय के माध्यम से लोगों के सामने वेब सीरीज का नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं, जिसमें एक्शन, रोमांस, ड्रामा, हंसी सब हो, लेकिन गाली न हो। उनका कहना है कि अभी जो वेब सीरीज बन रही है, उसमें ऐसी गालियां दर्शकों के सामने परोसी जा रही हैं, जो परिवारों के बीच स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें अपने शहर से प्यार है, इसी वजह से कई नौकरियां और कई सीरियल के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।
विज्ञापन




उनके बनाए वीडियो के किरदारों में उनका पूरा परिवार शामिल है, जिसमें उनकी मां और पत्नी की विशेष भूमिका रहती है। उनका कहना है कि सास और बहू के रिश्ते में जितना प्यार और मिठास रीलों में नजर आता है, उतना ही रीयल लाइफ में भी है। शायद यही वजह है कि उनके वीडियो लोगों को काफी नेचुरल लगते हैं। उनका कहना है कि अपनी कहानियों के जरिये वह घर-घर में संदेश भी देना चाहते है, कि सास-बहू के रिश्तों की मिठास बनाकर रखनी चाहिए।

कपिल ने अपने छात्र जीवन से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर बनने तक के सफर को साझा किया। बताया कि उनकी वेब सीरीज पिछले शुक्रवार को लाॅन्च हो चुकी है। कपिल ने बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज से हाईस्कूल किया है। गुड़गांव में प्राइवेट बैंक में नौकरी की। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनके जीवन की दिशा बदल गई। वीडियो बनाना शुरू किया और दो साल के अंदर ही सोशल मीडिया पर उनके 27 हजार फॉलोवर्स हो गए। इस बीच उन्होंने पत्नी और मां को एक्टिंग की ट्रेनिंग दिलाई। मां से शुरू में आसान सीन कराए। दरअसल, मां को थायराइड की दिक्कत है, उनसे अभिनय कराना कठिन होता है, उनका गला सूख जाता है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उनके वीडियो में वही सब कुछ होता है जो आसपास घट चुका है या घट रहा है। कपिल को बेस्ट रीजनल क्रिएटर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। जल्द ही उनकी वेब सीरीज का दूसरा भाग भी आएगा। कपिल बिंदकी फतेहपुर के मूलनिवासी हैं। कपिल कनपुरिया नाम कैसे पड़ा। इस पर उन्होंने बताया कि फिल्म कलाकार अन्नू कपूर के दोस्त सूफी खान ने कपिल कानपुरी नाम रखा था, जिसे बाद में कपिल कनपुरिया कर लिया। इस क्षेत्र में आने वालों को उनकी सलाह है कि वे देखकर नहीं वाकई में यहां आना चाहते हैं तभी आएं। क्योंकि यहां फेलियर होने की संभावना 99.99 प्रतिशत है। इसलिए पढ़ाई भी करें जिससे कहीं नौकरी भी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें