फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मचा हड़कंप: चकेरी इलाके में एक साथ मिले जीका के 25 मरीज, 36 हुई संक्रमितों की संख्या

Wed, 03 Nov 2021 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीका का हमला तेज हो रहा है। बुधवार को जीका वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित चकेरी क्षेत्र के हैं। चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले चकेरी के पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज क्षेत्र में जीका के मरीज मिले थे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ नैपाल सिंह ने बताया कि शहर में अब कुल जीका संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। शहर में जीका मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण हड़कंप मच गया। इससे दिल्ली और लखनऊ में भी बेचैनी बढ़ गई है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
- 23 अक्टूबर को पहला रोगी मिला
- 30 अक्टूबर को तीन और रोगी मिले
- 31 अक्टूबर को छह रोगी मिले
- 3 नवंबर को 25 रोगी मिले 

कुछ तथ्य
- जीका वायरस डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज से फैलता है
- गर्भवती महिलाओं के लिए यह अधिक खतरनाक है
- गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का विकास नहीं होता
- इसकी मृत्यु दर कम बताई जाती है
- पहली बार वर्ष 1952 में यह अफ्रीका के जंगल में एक लंगूर में मिला
- वर्ष 1954 में इसे विषाणु करार दिया गया
- वर्ष 2007 में एशिया और वर्ष 2021 में केरल और महाराष्ट्र में केस मिले
- 60 फीसदी संक्रमितों में रोग के लक्षण नहीं उभरते

रोग के लक्षण
- हल्का बुखार
- शरीर में दाने और लाल चकत्ते
- सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- आंखों में लाली
- गुलेन बारी सिंड्रोम, न्यूरोपैथी.

बचाव
- खुद को मच्छरों के काटने से बचाएं
- शरीर को फुल आस्तीन के कपड़ों से ढंके रखें
- मच्छरों को घर के आसपास पनपने न दें
- गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर मच्छरों से बचाएं
- घर के टूटे बर्तन, टायर, कूलर में पानी भरा न रहने दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें