कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 25 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उनका शारीरिक शोषण किया। जब युवक की असलियत सामने आई तो उसने शादी के लिए शर्त रख दी। युवती से कहा पहले वह अपने हाथ से ओम का टैटू हटवाए, इस्लाम धर्म कबूल करे, तब उससे निकाह हो सकेगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
खलासी लाइन निवासी युवती के मुताबिक उनके मोबाइल पर साल भर पहले एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद का नाम सोनू बताया और कहा वह उसे अच्छी लगती है। इस पर उन्होंने युवक को हड़काया और भविष्य में कॉल न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद युवक उनको फोन करता रहा। दोनों के बीच बातचीत और प्यार हो गया। युवती के मुताबिक आरोपी उसे नवाबगंज के किराये के मकान में ले जाकर रहने लगा। उनका शारीरिक शोषण किया।
अश्लील वीडियो बनाया। एक दिन उन्हें साेनू का असली नाम सरताज होने की जानकारी हुई। वह बाबूपुरवा का रहने वाला है। शादी के लिए कहा तो उसने हाथ में ओम का टैटू हटवाने और इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। युवती के मुताबिक इसी साल 31 अप्रैल को उसके साथ बातचीत के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़िता को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।