मां के दुपट्टे से फंदा लाकर युवक ने जान दे दी। मंडी जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव घर से कुछ दूरी पर आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। परिवार आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। सचेंडी के पंचमपुरवा निवासी प्रकाश (19) चकरपुर मंडी में मजदूरी करता था। पिता भूरा की चार साल पहले मौत हो चुकी है। ताऊ सोहन सिंह ने बताया कि प्रकाश मंगलवार रात करीब नौ बजे चकरपुर मंडी जाने की बात कह कर घर से निकला था।