फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झगड़े के दौरान फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Wed, 08 Feb 2023 11:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में कार से लोडर की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी, भौंती बाईपास पर कार से लोडर की टक्कर को लेकर हुई मारपीट के दौरान कार सवार युवक की फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजकर लोडर कब्जे में लिया है। कन्नौज के अगवासा निवासी राहुल (25) पुत्र सुभाष कटिहार कानपुर देहात के मुंगीसापुर निवासी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने प्रयागराज गए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को राहुल दूल्हे की कार में बैठकर लौट रहा था। पनकी गैस प्लांट के पास कार आगे चल रहे लोडर से टकरा गई। कार सवार  युवकों ने लोडर को आगे जाकर भौंती फ्लाईओवर पर रोक लिया। राहुल ने लोडर चालक को वाहन से नीचे घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। लोडर चालक ने भी राहुल से हाथापाई की।

इस दौरान राहुल का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने लोडर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पनकी एसीपी निशांक शर्मा ने बताया कि कार में सवार युवक नशे में धुत था। लोडर चालक भी घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें