Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग खोल रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने शटडाउन लेकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर स्थित ब्रह्मदेव चौराहे के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग खोलने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक लोहे की रॉड (सब्बल) से शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग के बगल से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में लोहे की रॉड आ गई।
करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली का शटडाउन लेकर युवक को वहां से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।