फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे स्टेशन के पास मरणासन्न मिली झांसी की युवती; आरपीएफ ने झाड़ियों से निकाला, हैलट अस्पताल रेफर

Sun, 04 Jan 2026 01:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर रेलवे स्टेशन के पास झांसी की युवती मरणासन्न हालत में मिली। आरपीएफ की मदद से उसे हैलट अस्पताल भेजा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास मिली लहूलुहान युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को गश्त कर रही आरपीएफ की टीम की नजर एक युवती पर पड़ी, जो खून से लथपथ हालत में पड़ी तड़प रही थी। युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी।

विज्ञापन

आरपीएफ के सिपाहियों ने युवती को उठाया और एम्बुलेंस के जरिए घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। युवती के पास मिले सामान या जांच के आधार पर उसकी पहचान झांसी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस अब झांसी पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

हैलट अस्पताल रेफर
घाटमपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भी युवती की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें