फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परीक्षा देने जा रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, कॉलेज गेट के पास जबरन भरी मांग, विरोध करने पर पीटा

Sat, 08 Jul 2023 11:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी युवक ने छात्रा को कॉलेज गेट पर रोककर जबरन मांग भर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में परीक्षा देने जा रही छात्रा को कॉलेज गेट पर रोककर शोहदे ने जबरन मांग भर दी और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर किदवईनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में युवती पलट गई और उसने आरोपी युवक के साथ समझौता कर लिया। वीडियो जारी कर कहा कि उसकी शादी तय हो गई है और अगर इस युवक पर कार्रवाई हुई तो उसकी शादी टूट जाएगी।

विज्ञापन


इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। बर्रा निवासी छात्रा शनिवार को किदवईनगर स्थित डिग्री कॉलेज में बीए की परीक्षा देने जा रही थी। उसके मामा उसे छोड़ने के बाद लौटे ही थे कि जरौली फेज दो निवासी यदुवीर सिंह नाम का युवक पहुंचा और छात्रा का हाथ पकड़ लिया। उसके हाथ से मोबाइल छीनकर थप्पड़ जड़ दिए। बहुत शादी करने का मन है न.. कहते हुए छात्रा की केसरिया रंग से मांग भर दी। इस बीच छात्रा के मामा को लौटता देख युवक उसका मोबाइल फेंककर भाग निकला।

अपमान झेल चुकी छात्रा ने पहले परीक्षा दी और फिर थाने जाकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी यदुवीर सिंह को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में युवती ने समझौता कर लिया। एसीपी बाबूपुरवा संतोष सिंह ने कहा कि पीड़िता ने किसी भी तरह की कार्रवाई न करने के लिए गुजारिश की है। हालांकि युवक ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लिया था, ऐसे में उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहीं और शादी तय होने से हुआ उग्र
छात्रा का कहना था कि पिछले कई दिन से युवक उसे परेशान कर रहा है। जिस युवक से शादी तय हुई, उसे भी फोन और मैसेज कर गलत बातें बोली व शादी न होने देने की धमकी दी। साथ ही छात्रा को भी फोन कर धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें