कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने स्मार्ट पार्किंग के लिए बुधवार को एप तैयार कर लिया है। लोग इस एप की मदद से पार्किंग के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे। कानपुर स्मार्ट पार्किंग नाम से बने इस एप में अभी सुधार किए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के अनुसार इस एप के माध्यम से चिह्नित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने के लिए नियम और शुल्क जल्द तय कर लिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर वाहन पार्किंग के ठेके निरस्त होते ही केएससीएल ने स्मार्ट पार्किंग विकसित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
इसके तहत 42 स्मार्ट पार्किंग बनाई गई हैं। 13 में कार खड़ी करने की सुविधा है। बाकी दो पहिया वाहनों के लिए हैं। स्मार्ट सिटी के आईटी प्रभारी राहुल सब्बरवाल ने बताया कि इस एप में जाने पर शहर का नक्शा दिखेगा, जिसमें स्मार्ट पार्किंग स्थलों को दर्शाया गया है। जिस क्षेत्र की पार्किंग में वाहन खड़ा करना होगा, वहां की जगह बुक कराई जा सकेगी।
नगर निगम मुख्यालय में बनी पार्किंग का ट्रायल आज
नगर निगम मुख्यालय की स्मार्ट पार्किंग में चार पहिया वाहनों के लिए 16 सेंसर लगाए गए हैं। दो सितंबर को इस पार्किंग में पॉस मशीन (हैंड हेल्ड डिवाइस) से कुछ पर्चियां काटकर ट्रायल किया जाएगा। हालांकि अभी शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंगलवार से कारगिल पार्क के बाहर स्मार्ट पार्किंग शुरू करने की भी तैयारियां हैं। ट्रायल के दौरान यह भी निशुल्क रहेगी।
ये हैं स्मार्ट पार्किंग
स्थान पार्किंग टाइप सेंसरों की संख्या
कारगिल पार्क चार पहिया 78
लाजपत भवन चार पहिया 56
राजीव वाटिका चार पहिया 27
रीजेंसी हॉस्पिटल चार पहिया 19
चैंबर आफ कामर्स कमोडिटीस चार पहिया 22
नगर निगम चार पहिया 16
पदम टावर चार पहिया 14
सोमदत्त प्लाजा चार पहिया 74
फ्यूरो स्पोर्ट्स चार पहिया 8
गुलाब सिंह बीयर बार चार पहिया 23
फूलबाग मार्केट चार पहिया 0
सहारा इंडिया चार पहिया 16
तुलसी उपवन चार पहिया 6
आभा नर्सिंग होम दो पहिया 0
आकाश इंस्टीट्यूट दो पहिया 0
आस्था टावर दो पहिया 0
भार्गव हॉस्पिटल दो पहिया 0
सेंट्रल चेस्ट क्लीनिक दो पहिया 0
चौधरी मैरिज लॉन, ई-ब्लाक दो पहिया 0
सिटी सेंटर दो पहिया 0
कालेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज दो पहिया 0
दूध मंडी दो पहिया 0
द्विवेदी हॉस्पिटल दो पहिया 0
गेस्टो इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर दो पहिया 0
कल्पना प्लाजा दो पहिया 0
कानपुर मेडिकल सेंटर दो पहिया 0
कृष्णा टावर दो पहिया 0
मधुराज हॉस्पिटल दो पहिया 0
मेगा मॉल दो पहिया 0
मिक्की हाउस, के-ब्लाक दो पहिया 0
पालीवाल मेडिकेयर दो पहिया 0
नसीमाबाद पार्किंग दो पहिया 0
सुधर सिंह स्कूल के सामने दो पहिया 0
केटीएल के सामने दो पहिया 0
परिणय गेस्ट हाउस दो पहिया 0
रतनदीप हस्पिटल दो पहिया 0
आरएसपीएल पार्किंग एरिया दो पहिया 0
सब्जी मंडी ओ-ब्लाक दो पहिया 0
सागर मार्केट दो पहिया 0
सोसाइटी मोटर्स दो पहिया 0
स्टेट बैंक आफ इंडिया दो पहिया 0