फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रील्स बनाने का विरोध किया तो पत्नी ने भाइयों संग मिलकर पति को पीटा, मौत

Thu, 02 May 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देर रात तक घर से बाहर रहने व रील बनाने का पति ने विरोध किया तो महिला ने भाइयों संग मिलकर उसे जमकर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। बेकनगंज पुलिस ने पत्नी व सालों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के देर रात तक घर से बाहर रहना और रील्स बनाने पर आपत्ति करना पति के दो सालों को नागवार गुजरा। दोनों ने बहन के साथ मिलकर अपने ही बहनोई को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बहनोई के भाई की तहरीर पर पत्नी व सालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बेकनगंज निवासी मोहम्मद अफजाल (35) कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। भाई शाह फैसल ने बताया कि 30 अप्रैल को मोहम्मद अफजाल अपनी पत्नी कायनात उर्फ सोनी और उसके भाइयों मन्नू व लल्लू के साथ जाजमऊ में नुमाइश देखने गया था। वहां से वह किवदईनगर लाल कॉलोनी स्थित ससुराल चले गए। यहीं पर देर रात तक घर से बाहर रहने और रील्स बनाने को लेकर उसकी पत्नी कायनात से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने उसकी कमाई पर सवाल करते हुए उल्टा जवाब दे दिया तो नौबत धक्का मुक्की तक आ गई।

इस बीच कायनात के दोनों भाइयों मन्नू और लल्लू ने अफजाल को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से हालत बिगड़ने पर सभी उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फैसल का कहना था कि उर्सला में डॉक्टरों ने हैलट रेफर कराने की बात कही थी लेकिन आरोपियों ने जानबूझकर रेफर नहीं किया। मौत की सूचना पर बेकनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी और भाई घर छोड़कर फरार
पति देर रात तक घर से बाहर रहने और रील बनाने का विरोध करने पर पीटने की आरोपी कायनात और दोनों साले घर छोड़कर भाग गए। एसीपी अनवरगंज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मृतक मोहम्मद अफजाल के भाइयों की तहरीर पर पत्नी और उनके सालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आईपी सिंह, एसीपी अनवरगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें