फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: मौसम पलटने के आसार…बादल और ठंडी हवाएं आएंगी, सुबह और रात में बढ़ेगी ठंडक

Tue, 04 Feb 2025 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से कानपुर परिक्षेत्र में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। इसके असर से पंजाब, दिल्ली में बारिश की संभावना है, लेकिन कानपुर परिक्षेत्र में बादल रहेंगे। बारिश नहीं होगी।
तापमान
  • अधिकतम-26.4 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम-11.8 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चटक धूप से चढ़े रात और दिन के पारे के नीचे उतरने के आसार बढ़ रहे हैं। मौसम गतिविधियों में बदलाव के साथ हवाओं का रुख बदलेगा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन

इसकी ठंडक हवाएं कानपुर परिक्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में लाएंगी। इससे सुबह और रात में ठंडक बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही बढ़ने के कारण धूप की तेजी कम होगी। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने के आसार हैं।

विज्ञापन

कानपुर परिक्षेत्र में बादल रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार से कानपुर परिक्षेत्र में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। इसके असर से पंजाब, दिल्ली में बारिश की संभावना है, लेकिन कानपुर परिक्षेत्र में बादल रहेंगे। बारिश नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें