फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Train Accident: एक ही ट्रैक पर आईं दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; चालक घायल

Tue, 04 Feb 2025 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Train Accident In Fatehpur: खागा कस्बे में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
fatehpur train accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Train Accident News: फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

कई ट्रेनों को रोका गया है या मार्ग बदले गए हैं
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रोका गया है या उनके मार्ग बदले गए हैं।

विज्ञापन

शायद सिग्नल मिस कर गया ड्राइवर
ट्रेन हादसे को लेकर जूनियर एग्जीक्यूटिव ज्ञान चंद सोनी ने बताया कि हमें जैसे ही सूचना मिली, हम कानपुर से टावर वैगन लेकर निकल पड़े थे। शायद ड्राइवर सिग्नल मिस कर गया और अपनी स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख पाया। आगे ट्रेन खड़ी थी और दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें