फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 52 वर्षों में मई में सबसे कम रही गर्मी, पश्चिमी विक्षोभ का है असर, पढ़ें क्या है अलर्ट

Tue, 30 May 2023 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Alert: मौसम विभाग के अभी तक के रिकार्ड में ऐसा पहली बार हुआ है कि मई महीने में सबसे कम गर्मी पड़ी है। इस महीने मात्र पांच दिन ही पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इस वर्ष का मई महीना सर्वाधिक कम गर्मी वाला रिकार्ड किया गया है। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के पास इस महीने का जितना भी डाटा मौजूद है। उसके हिसाब से पिछले 52 वर्षों में पहली इस महीने सबसे कम सिर्फ पांच बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि 1971 से लेकर वर्ष 2022 में इस महीने तापमान में 40 डिग्री या अधिक तापमान की लगातार बढ़ोत्तरी रही है। पिछले वर्ष इस महीने 17 दिनों तक अधिकतम तापमान 40 या इससे ऊपर रहा है। डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पहली बार ऐसा हुआ है कि महीने की शुरुआत से ही हवा में नमी की मात्रा लगातार बनी हुई है।
यह स्थिति भूमध्य सागर और बंगाल की खाड़ी में से एक साथ उठने वाली हवाओं के आपस में लगातार टकराने से पैदा हुई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ ऊपर यानि जम्मू कश्मीर की ओर जाने के बजाए मैदानी क्षेत्रों में बना हुआ है। मौसम में इस बदलाव से यह अंतर आया है कि इस बार न्यूनतम तापमान में काफी बढ़त रही है।

विज्ञापन

दो दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना
डॉ. पांडेय के अनुसार इस महीने अगले दो दिनों में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, आखिरी दिन 31 मई को दिन का पारा 40 डिग्री के बिंदु तक पहुंच सकता है। वैसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का जो पूर्वानुमान है, उसमें जून के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत रहने की बात कही गई है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जल्द बदलेगा मौसम
इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 38 और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। बता दें कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जल्द मौसम बदलने की संभावना है। ऐसे में एक बार बारिश की बूंदों से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

पिछले वर्षों में इतनी बार 40 डिग्री या इससे ऊपर गया मई में पारा
  • 1971 में 10 बार
  • 1973 में 25 बार
  • 2010 में 20 बार
  • 2011 में 17 बार
  • 2012 में 23 बार
  • 2013 में 26 बार
  • 2015 में 16 बार
  • 2020 में 12 बार
  • 2022 में 17 बार
  • 2023 में अब तक सिर्फ 5 बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें