फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: बारिश से मौसम सुहाना....जलभराव से बढ़ी परेशानियां, ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था धड़ाम

Sun, 16 Jul 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में अभी भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते कानपुर में झमाझम बारिश हुई। आज भी पानी बरसने की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कई दिन से हो रही हल्की बारिश के बाद शनिवार शाम को करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान करीब 22 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि बारिश की वजह से शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई।

विज्ञापन

40 सबस्टेशनों से पांच घंटे तक बिजली प्रभावित रही। वहीं बारिश के बाद लोगों की भीड़ जब सड़क पर निकली तो भीषण जाम से जूझना पड़ा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि शहर के अलावा आसपास के जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  अभी तक इस महीने कुल 234 मिमी बारिश हो चुकी है।
जुलाई की सामान्य बारिश 182.5 मिमी निर्धारित है। इसी तरह पूरे कानपुर मंडल में इस महीने अभी तक सबसे ज्यादा 517 मिमी बारिश कन्नौज में दर्ज की गई है। इस बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा दिन में 92 व रात में 76 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

गलियों में भरा पानी, कई मोहल्ले जलमग्न
बारिश से जूही खलवा पुल में पानी भरने से यातायात ठप हो गया। मोतीझील के अशोकनगर गेट की तरफ गली पिट की सफाई न होने से घुटनों तक पानी भर गया। किदवईनगर, कौशलपुरी सहित कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। पनकी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में भी पानी घुसने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

जाम लगने से घंटों परेशान रहे शहरवासी
बारिश बंद होने के बाद जाम लगने से भी शहरवासी घंटों परेशान रहे। नगर निगम ने जूही खलवा पुल संपवेल के पंपों की मरम्मत और उसके आसपास सिल्ट सफाई के साथ ही बारिश बंद होने के बाद करीब एक घंटे में पुल में भरा पानी निकलने का दावा किया था, पर शनिवार की बारिश ने इस दावे को फेल कर दिया।

यातायात हुआ ठप, पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर
शाम को तेज बारिश शुरू होने के आधे घंटे बाद ही इस पुल में पानी भर गया था। इससे शहर से दक्षिणी क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया। राहगीर तीन से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर शहर से दक्षिणी क्षेत्र में आने-जाने के लिए मजबूर रहे।

यहां भरा पानी
कौशलपुरी, अशोकनगर, सरोजनीनगर, शास्त्रीनगर, विजयनगर, सर्वोदयनगर, पनकी, औद्योगिक क्षेत्र, डब्ल्यू ब्लाॅक केशवनगर, किदवईनगर के-ब्लाॅक, वाई-ब्लाॅक, एच-ब्लाॅक, साकेतनगर, श्यामनगर, जरौली फेज-2, कर्रही, रविदासपुरम, दामोदरनगर आदि मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान रहे। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए।
विज्ञापन

इस महीने दिन भर हुई 10 मिमी से ज्यादा बारिश का आंकड़ा
  • 02 जुलाई 12 मिमी
  • 08 जुलाई 24 मिमी
  • 09 जुलाई 35 मिमी
  • 13 जुलाई 32 मिमी
  • 14 जुलाई 34.2 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें