फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत और छह घायल, चालकों की तलाश जारी

Sun, 16 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को थाने में खड़ा कराया गया है। दोनों के चालकों को तलाश किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में चिल्ला गांव से सवारी भरकर बांदा जा रहे टेंपो को बांदा से जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामश्री (60) अपनी बहन शारदा (45) व भतीजी रेखा (35) के साथ शनिवार को सुबह 10 बजे करीब चिल्ला से टेंपो में बैठकर पैलानी थाना क्षेत्र के पडऱी गांव मायके जा रहीं थीं। टेंपो में अन्य सवारियां भी बैठीं थी। टेंपो पलरा गांव के पास पहुंचा ही था कि बांदा की ओर आये ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से टेंपो क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। उसमें सवार इन तीन के अलावा दोहतरा गांव निवासी कामता प्रसाद (55), अंकुर तिवारी (28), पदारथपुर गांव निवासी अरुण त्रिवेदी (62), चिल्ला गांव निवासी गोपाल निषाद (55) भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने रामश्री को मृत घोषित कर दिया। रामश्री की बहन शारदा ने बताया कि उसके जीजा की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। घर में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को थाने में खड़ा कराया गया है। दोनों के चालकों को तलाश किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें