पहली जुलाई से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता
मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पहली जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इससे कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कहीं पर तेज तो कहीं पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। अभी तक जून में 132 मिमी बारिश हो चुकी है।
खेतों में पानी रोकने और जल निकासी की व्यवस्था करें
डॉ. पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश के रास्ते मानसूनी बारिश की सक्रियता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ी है। यह अगली कई दिनों तक रहेगी। इस बारिश से धान की फसल की रोपाई करना फायदेमंद होगा। किसानों से कहा है कि वे खेतों में पानी रोकने ओर रोपाई के बाद जल निकासी दोनों का प्रबंध कर लें।
पिछले वर्ष जून से ज्यादा हो चुकी है इस बार (बारिश मिमी में)
- 2022 में 35.8
- 2021 में 96.5
- 2020 में 97.4
- 2019 में 40.0
- 2018 में 63.4
- 2017 में 50.6
- 2016 में 113.4
- 2015 में 48.9
- 2014 में 25.3
- 2013 में 359.8
48 घंटे तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य भाग पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से यूपी में भीषण बारिश का दौर अभी 48 घंटे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रुक-रुककर हो रही बारिश ग्राउंड वाटर रिचॉर्ज और खेती के लिए वरदान है।