15 जुलाई तक गरज के बारिश की संभावना
डॉ. पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण रविवार देर रात से लेकर 15 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर तेज वर्षा होने की संभावना है।
अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश ने माहौल खुशनुमा कर दिया है। अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में सामान्य से ऊपर बारिश होने के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मंगलवार यानी आज भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।