फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: चार दिन से नहीं निकली धूप...लगातार दूसरे दिन बारिश, ठंड से ठिठुरते रहे लोग, ये है अलर्ट

Sat, 06 Jan 2024 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि छह और सात जनवरी को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा। आठ जनवरी से हल्की धूप निकल सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में लगातार बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले चार दिन से धूप नहीं निकली। इस बीच लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने ठंड के साथ मुसीबत और बढ़ा दी। करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। ठंड और गलन के बीच लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाएं अभी बारिश और कराएंगी।

विज्ञापन

शनिवार को भी बादल रहेगा, धूप नहीं निकलेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम पारा निर्धारित तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। लंबे समय बाद हवा में अधिकतम नमी (95 प्रतिशत) से न्यूनतम नमी (96 प्रतिशत) ज्यादा रही।
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि छह और सात जनवरी को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा। बताया कि आठ जनवरी से हल्की धूप निकल सकती है। इसके बाद ठंड और तेज होगी। अभी बादलों की वजह से शीतलहर कम होने से हाड़ कंपाने वाल ठंड से राहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले छह दिनों में तापमान

  • 6 को अधिकतम 17, न्यूनतम 10
  • 7 को अधिकतम 20, न्यूनतम 9
  • 8 को अधिकतम 22, न्यूनतम 10
  • 9 को अधिकतम 14, न्यूनतम 10
  • 10 को अधिकतम 20, न्यूनतम 12
  • 11 को अधिकतम 20, न्यूनतम 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें