फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: पारा @42 डिग्री! बारिश के बावजूद बरसी आग, दिन भर चलीं गर्म हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 08 Jun 2023 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: इस बार मौसम की अजीब स्थिति बनी हुई है। कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बीच दिन में तेज धूप और शाम के समय तेज रफ्तार से हवा के साथ बूंदाबांदी व फिर से ओले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक दिन पहले शहर के दक्षिण क्षेत्र में बारिश और ओले के बावजूद बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में करीब पांच दिन बाद अधिकतम पारा 42 डिग्री पहुंच गया। सुबह 11 बजे से शाम को चार बजे तक पूरे शहर में गरम हवाएं चलीं।

विज्ञापन

इससे सड़कों और बाजारों में शाम पांच बजे के बाद ही रौनक लौट पाई। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी दक्षिण क्षेत्र में 26 और उत्तर-पश्चिम में 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इसके बावजूद अभी जून महीने में पिछले वर्षों की अपेक्षा तापमान कम है।
बताया कि जून में आमतौर पर सात दिन से लेकर दस दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहता है। इस बार जलवायु परिवर्तन की वजह से बन रहे चक्रवात से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले दो दिनों में तेज धूप और शाम के समय तेज रफ्तार से हवा के साथ बूंदाबांदी या ओले पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

इसके चलते होगी बारिश
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, प्रदेश में अब मानसून की बारिश 10 जुलाई के बाद ही होगी। हालांकि अरब सागर से नम हवाएं आ रही हैं। इसकी वजह से कम दबाव का क्षेत्र जहां बनेगा, वहां बारिश हो सकती है। मंगलवार को कानपुर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ही बारिश के साथ ओले गिरे थे।

फिर से बढ़ने लगा है तापमान
कानपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश हुई थी, लेकिन कई जगह बारिश के बाद निकली चटक धूप ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया। इस वर्ष जारी पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम दो भाग में बटा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है,तो अन्य स्थानों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

सात जून को पिछले वर्षों में तापमान
  • 2014 में-46.2
  • 2015 में 43.4
  • 2016 में 41.6
  • 2017 में 32.6
  • 2018 में 41.0
  • 2019 में 42.4
  • 2020 में 42.6
  • 2021 में 42.0
  • 2022 में 43.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें