स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म आरोप लगाए थे। इसके स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शव का पोस्टमार्टम होने के चलते पुलिस के बड़े अफसरों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद चकेरी पुलिस को फटकार लगाई गई।
पिता का वीडियो हुआ था जारी
पोस्टमार्टम हाउस से बच्ची के पिता का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें उसने बच्ची के साथ अनहोनी की बात कही। बच्ची के मौसा को आरोपी बताया है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी और एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव को जांच के निर्देश दिए। देर शाम ज्वाइंट सीपी चकेरी थाने पहुंचे और पूछताछ की।
परिवार से पूछताछ हुई है। बच्ची की मां ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। घर के सभी लोगों से गहनता से पूछताछ की गई है। अगर परिवार वाले लिखित में कोई शिकायत देते हैं, तो उस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी