फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: दो डिग्री लुढ़का पारा...प्रदूषण 179 एक्यूआई दर्ज, जानें कैसा रहेगा मौसम

Wed, 15 Nov 2023 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि हवाओं की गति तेज होने की वजह से पटाखों के धुएं और धूल वाले कण आपस में चिपकने के बजाय दूर-दूर छिटक गए, जिससे एक्यूआई काफी कम रहा।
 
विज्ञापन
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह सुबह चार बजे से लेकर दिन में 11 बजे तक और शाम पांच बजे से लेकर रात के 11 बजे तक तेज हवा चलने से प्रदूषण की मात्रा भी कम रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन

मंगलवार को महानगर का प्रदूषण 179 एक्यूआई रहा जबकि एक दिन पहले दिवाली के बाद प्रदूषण की अधिकतम 193 एक्यूआई दर्ज हुआ। दिवाली के दिन आधी रात को प्रदूषण की मात्रा सामान्य (50 एक्यूआई) से आठ गुना अधिक रही।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम के समय हवा की रफ्तार में इजाफा होगा। हवा करीब तीन से पांच किमी की रफ्तार से चल सकती है। साथ ही, ठंड भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

हवाओं की गति तेज होने से एक्यूआई काफी कम रहा
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि हवाओं की गति तेज होने की वजह से पटाखों के धुएं और धूल वाले कण आपस में चिपकने के बजाय दूर-दूर छिटक गए, जिससे एक्यूआई काफी कम रहा। इस बीच अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी 96 और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

इस तरह रहा अलग-अलग स्थानों का एक्यूआई
नेहरूनगर-179, किदवईनगर-172, कल्याणपुर-141
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें