लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी किसान नीरज कुमार यादव (38) खेती किसानी करते थे। पिता अतर सिंह ने बताया कि दीपावली की रात नीरज खेत पर गया था। लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सवार तीनों युवक भी घायल हो गए।
बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया
परिजनों ने बताया कि पिछले साल 24 नवंबर को नीरज के बेटे अवनीश की भी मौत हो गई थी। बिठूर के ईश्वरीगंज निवासी काली प्रसाद (45) प्राइवेट नौकरी करते थे। दो नवंबर को देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। सिंहपुर के पास बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया, जिससे बाइक टकराते ही गिरने से मौत हो गई।
हैलट, उर्सला व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया
दबौली वेस्ट निवासी नरेंद्र दुबे के बेटे जय प्रकाश (30) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने सोमवार शाम को ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की बात बताई। वहीं, शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 40 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें हैलट, उर्सला व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।