फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड...बूंदाबांदी के भी आसार, कोहरे ने दी दस्तक, ये है अलर्ट

Sun, 03 Dec 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री और रात का 2.4 डिग्री अधिक रहा। हवाओं के बदले रुख के कारण मौसम में बदलाव का अनुमान है। अगले पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फीले इलाके से आने वाली सर्द हवाएं दो-तीन दिन में माहौल में ठंड बढ़ाएंगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान मिचौंग का हल्का असर आएगा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मिचौंग की वजह से देश के दक्षिणी भाग में तेज बारिश होगी।

विज्ञापन

कानपुर परिक्षेत्र में इसका अधिक असर नहीं आएगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड बढ़ेगी। वहीं, शनिवार को बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री और रात का 2.4 डिग्री अधिक रहा। हवाओं के बदले रुख के कारण मौसम में बदलाव का अनुमान है। अगले पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि दो दिन पहले हुई बारिश के बाद ठंड के साथ कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार तड़के कोहरा पड़ने से सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मालूम हो कि क्षेत्र में दो दिन पूर्व बेमौसम हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ने और कोहरा पड़ने का अंदाजा लगाया जा रहा था, जो दिखाई भी पड़ा।
विज्ञापन

तापमान
  • अधिकतम-26.8 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम-15 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें