फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: मौसम में बदलाव...पारा 38.8, हवा में नमी और धूप ने बढ़ाई जलन, और बढ़ सकता है तापमान

Wed, 10 May 2023 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather: उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं लग रही है। अब गरम हवा की लपटें परेशान करेंगी।
विज्ञापन
गर्मी से बचने की जुगत करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मई महीने की शुरुआत में लोगों ने तापमान में गिरावट महसूस की थी। मगर अब यहां तापमान में उछाल आने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। हवा में नमी और कड़ी धूप की वजह से उमस और गर्मी ने कानपुरवासियों को बेहाल किया।

विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कमी के साथ तापमान 20.6 डिग्री रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में धूप रहेगी।
साथ ही, नमी की वजह से उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। इस बीच दिन में हवा में नमी की मात्रा 57 और रात में 19 प्रतिशत रही। हवा 4.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा
आईएमडी के अनुमान के अनुसार, कानपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खाली पेट धूप में न निकलें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अचानक ठंडे से गर्म या गर्म से ठंडे में न जाएं। पशुओं को भी छांव में रखें। उन्हें पानी देते रहें।

फसलों की सिंचाई धूप में बिल्कुल न करें
बढ़ती गर्मी की वजह से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार जायद की फसलों ककड़ी, खीरा, उड़द व इस मौसम की सब्जियों को गर्मी से बचाने के लिए उनको हर तीन-चार दिन के अंदर सुबह या फिर देर शाम को सिंचाई जरूर करते रहें।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव
  • सर्दी-गर्मी से बचें, ठंडे कमरे से अचानक बाहर न निकलें।
  • बाहर निकलें, तो पीने का पानी साथ रखें।
  • घर से खूब पानी पीकर निकलें।
  • गरिष्ठ भोजन न करें, पेय पदार्थ ज्यादा लें।
  • टोपी, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें