धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप
कार्यकर्ताओं ने उसके साथी को पकड़कर पीट दिया। साथी, मुस्लिम युवक की बहन व खुशी को फतेहगढ़ कोतवाली ले आए। वहां जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम ने धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का आरोप लगाया। युवक व उसके साथी व बहन के खिलाफ लव जेहाद का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।
युवती बोली- अपनी इच्छा से कर रही हूं निकाह
खुशी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से मुस्लिम युवक के साथ निकाह कर रही है। पुलिस ने खुशी के पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि खुशी सोमवार को बिना बताए घर से चली आई है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि खुशी के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।