18 से मौसम बदलने की है संभावना
18 अक्तूबर से मौसम बदलने की संभावना है। इस बीच रविवार से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। रात के समय बादल होने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है।
अगले तीन दिनों तक रात के समय बढ़ा रहेगा तापमान
बताया कि 18 और 19 अक्तूबर को लखनऊ और कानपुर के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच बादल होने से रात के तापमान में 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बीच अगले तीन दिनों तक रात के समय तापमान बढ़ा रहेगा।