फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 32 मिमी बरसा पानी…मानसून की सक्रियता बढ़ी, 13 अगस्त तक इसी तरह रहेगा मौसम

Sun, 11 Aug 2024 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं से इस समय उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। शहर में 13 अगस्त तक इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सुबह से लेकर देर रात तक 32 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। पिछले दो दिनों से शहर में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान और उमस में कमी आई है। इस बीच दिन का पारा दो दिन से दो डिग्री लुढ़ककर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

विज्ञापन

रात में बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ है। रात का पारा 26 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं से इस समय उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। बताया कि 13 अगस्त तक इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें