Weather News: बारिश के बाद मंगलवार शाम को टाटमिल चौराहे से बाबूपुरवा, अफीम कोठी और घंटाघर वाले रूट पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में सवार मरीजों की जान सांसत में फंसी रही।
कानपुर में टर्फ लाइन के सक्रिय होने से मंगलवार को दिन में करीब दो घंटे में 20.2 मिमी बारिश हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन रुक रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस महीने तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। वहीं दिन में हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
बारिश के बाद टाटमिल पर लगा जाम, मरीजों की सांसत में जान
बारिश के बाद मंगलवार शाम को टाटमिल चौराहे से बाबूपुरवा, अफीम कोठी और घंटाघर वाले रूट पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में सवार मरीजों की जान सांसत में फंसी रही। शाम को बारिश बंद होने के बाद टाटमिल चौराहे पर चौतरफा वाहनों की लंबी कतार नजर आई। वाहनों की लंबी कतार से चौराहे की ट्रैफिक लाइट व्यवस्था भी बिगड़ गई।
ऐसे वाहनों को जाम से किया जा सका बाहर
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लोड के आधार पर संचालन शुरू कराया। इस दौरान एक एंबुलेंस में महिला मरीज भी फंस गई। कानपुर देहात निवासी किरन के परिजन उसे हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन जाम में फंस गए। इसी तरह रामादेवी निवासी कैंसर से ग्रसित ई-रिक्शा सवार सुनील सोनी भी जाम में फंस गए। परिजनों ने लोगों से वाहन किनारे करने की गुहार लगाई, जिसके वाहनों को जाम से बाहर किया जा सका।