प्री मानसून के समय में मानसून जैसा माहौल
जैसे ही हवाओं की रफ्तार बढ़ी लोग माहौल में ठंड सी महसूस करने लगे और रात साढ़े आठ बजे तक पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि प्री मानसून के समय में मानसून जैसा माहौल हिमालयी हवाओं ने पैदा कर दिया। दरअसल मार्च, अप्रैल और मई की गणना प्री मानसून अवधि में होती है और एक जून से बारिश को मानसूनी मान लिया जाता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में पारा और लुढ़क सकता है। इसके साथ ही बादल रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ओले गिर सकते हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है।