जिला कारागार में बंद बेहमई हत्याकांड के आरोपी डकैत पोसा की हालत सोमवार को बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
कानपुर देहात जिला कारागार में बंद बेहमई हत्याकांड के आरोपी डकैत पोसा की हालत सोमवार को बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया है। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बेहमई गांव में फूलनदेवी की ओर से किए गए नरसंहार के मामले में डकैत पोसा (85) जिला जेल में बंद है। उम्र ज्यादा होने की वजह से उसे कई बीमारियों ने घेरा हुआ है। सोमवार सुबह जेल में पोसा को सांस लेने में तकलीफ हुई, तो पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
वहां डॉ. प्रतीक सक्सेना ने पोसा को भर्ती कर उसका एक्सरे, सिटी स्कैन, खून की जांच कराई। डॉ. प्रतीक ने बताया कि पोसा के सीने में संक्रमण का स्तर ज्यादा है। इसके अलावा उसके पैरों में काफी सूजन है। सिटी स्कैन और अन्य रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
हार्ट में ज्यादा समस्या हुई, तो कानपुर नगर के कॉडियोलॉजी रेफर किया जाएगा। फिलहाल अन्य जांचें करवाई जा रही हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से दो पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।