फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लाॅट में चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, युवक के शव, सिर और चेहरे पर मिले घाव के निशान

Tue, 07 May 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में बदमाशों ने चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
ओमप्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी के भैरमपुर गांव में प्लाॅट की रखवाली कर रहे चौकीदार की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह मां जगाने पहुंची तो प्लॉट का गेट अंदर से बंद मिला। उसके सिर व चेहरे पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला है। पुलिस के अनुसार यह मोबाइल ही हत्या का राज खोलेगा। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच आशनाई की तरफ घूम गई है।

विज्ञापन


भैरमपुर गांव निवासी राजेंद्र तिवारी का बेटा ओमप्रकाश तिवारी उर्फ ओमजी (35) गांव के बाहर स्थित अमरीश तिवारी के प्लाॅट की रखवाली करता था। मां सुमन तिवारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे ओमप्रकाश खाना खाने के बाद प्लाॅट में जाने की बात कहकर गया था। सुबह सात बजे तक घर न लौटने पर सुमन पड़ोस के युवक छोटू के साथ बेटे को जगाने पहुंची।

वहां मेन गेट का ताला बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी भीतर से कोई आहट न मिलने पर छोटू ने बाउंड्रीवाल फांदकर गेट खोला। अंदर बने कमरे में ओमप्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड की टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। ओमप्रकाश के सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। सचेंडी थाना प्रभारी व ट्रेनी आईपीएस डाॅ. अमोल मुरकुट ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला है। जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ होगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लाॅट जाने से पहले पड़ोसी के घर पर रुका था ओमप्रकाश
परिजनों ने बताया कि प्लाॅट पर जाने से पहले ओमप्रकाश पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली भाभी व उनके परिवार के साथ करीब डेढ़ घंटा रुका था। परिजनों ने किसी से विवाद के बात को इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें