उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में वायरल फीवर और डेंगू का प्रकोप जारी है। वायरल संक्रमण के बाद एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) में जाने से गुरुवार को चार रोगियों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी है।
डॉक्टरों का कहना है कि रोगी देर से अस्पताल आ रहे हैं। इससे स्थिति संभालनी मुश्किल पड़ रही है। जाजमऊ के चमड़ा कारीगर रहीम खान (55) को आठ दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार तड़के अचानक सांस रुकने लगी। परिजन क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम ले गए, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई।