फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा: रंग लाई पुलिस की मेहनत, दोनों समुदाय ने गले मिल दूर की कड़वाहट, बवाल के बाद आई थी खटास

Mon, 01 Aug 2022 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में पुलिस की मेहनत रंग लाई है। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को बुलाया और एक-दूसरे से मिलवाकर गिले शिकवे दूर कराए। तीन जून को नई सड़क पर बवाल हुआ था। तब से आपसी व्यवहार में खटास आई थी
विज्ञापन
मिलते हुए दोनों समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरी पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। रविवार को चंद्रेश्वर हाता निवासी व आसपास के लोगों को दूसरे समुदाय के लोगों से मिलवाया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के गले लगे। गिले-शिकवे दूर किए और शांति का संदेश दिया। पुलिस ने अपील भी की कि भविष्य में सभी लोग इसी तरह से मिल जुलकर रहें। आपसी सौहार्द किसी भी सूरत में न बिगड़े।
विज्ञापन


बवाल के बाद से पुलिस माहौल को बेहतर करने के प्रयास में लगी है। इसी कड़ी में रविवार को डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में एक होटल में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चंद्रेश्वर हाता के चेतन बाजपेई, विनोद साहू, राहुल तिवारी, सोनू बाथम, और नई सड़क स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज कमरुज्जमा, मौलाना गुलाम मुस्तफा, हाजी अजमत अली, नूर आलम पार्षद, मोहम्मद आमिर पार्षद, शकील खलीफा आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने शिरकत की।

सभी ने आपस में बातचीत कर कड़वाहट दूर की। गले मिलकर भरोसा दिया कि वह इसी तरह से आगे भी रहेंगे। बैठक में एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें