फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, ड्रोन-चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग

Sat, 06 Sep 2025 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में ड्रोन दिखने और चोरी की घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने, पिकेट व चौकी सशक्त करने और संदिग्ध ड्रोन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को  सौंपते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानुर के घाटमपुर क्षेत्र में ड्रोन दिखाई देने व चोरी की घटनाओं के चलते ग्रामीणों में भय को लेकर सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में पतारा क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसीपी कृष्ण कांत की अनुपस्थिति में उनको संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को सौंपा।

विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की है कि ग्राम में नियमित पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए तथा विशेषकर रात के समय कड़ी निगरानी रखी जाए। ग्राम की सुरक्षा हेतु पुलिस पिकेट, चौकी व बीट सिस्टम को सशक्त किया जाए। संदिग्ध ड्रोन उड़ने की जांच की जाए और यदि यह किसी असामाजिक तत्व या आपराधिक गिरोह द्वारा संचालित हो रहे हों, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

http://

पुलिस गश्ती दल की नियुक्ति भी हो

गांवों के मुख्य प्रवेश मार्गों पर रात के समय पुलिस गश्ती दल की नियुक्ति की जाए। साथ ही, ग्रामवासियों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया जाए, ताकि वे निर्भय होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। इस मौके पर अनुज, संजय त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, मुकेश, आनंद व शिवेंद्र सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें