फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बैराज पर बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, 12 हजार रुपये का चालान

Sat, 08 Jun 2024 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गंगा बैराज पर स्टंटबाजी करते युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर 12 हजार का चालान किया गया है।
विज्ञापन
स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज पर पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी थम नहीं रही है। शनिवार को गंगा बैराज पर स्टंटबाजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक गंगा बैराज से उन्नाव जाने वाली रोड पर एक युवक तेज रफ्तार में स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए आ रहा है। वह चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर 12 हजार का चालान किया गया है। साथ ही नंबर के आधार पर नवाबगंज थाने में मानव जीवन को खतरा उत्पन्न करने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। नंबर के आधार पर सामने आया कि स्टंटबाज युवक उन्नाव जिले का रहने वाला है। रजिस्टर्ड पते पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें