फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह गुंडई: मामूली बात पर बवाल, कार में तोड़फोड़, मासूम के चेहरे में धंसे कांच के टुकड़े

Mon, 05 Dec 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में मामूली बात पर भारी बवाल हो गया। बुजुर्ग के बेटों व भांजे ने कार सवार परिवार से मारपीट की। इसके बाद कार में तोड़फोड़ भी कर दी। आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ में बालाजी चौक के पास रविवार शाम को एक कार बुजुर्ग को छू गई, जिस पर भारी बवाल हो गया। बुजुर्ग के बेटों व भांजे ने कार सवार परिवार से मारपीट की। इसके बाद कार में तोड़फोड़ भी कर दी। इससे कांच के टुकड़े डेढ़ साल की बच्ची के चेहरे में धंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नेहरूनगर निवासी अंकित बाजपेई एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। अंकित रविवार शाम करीब चार कार से जीटी रोड की तरफ जा रहे थे। कार में उनके पिता राकेश, पत्नी निहारिका व बेटी तनिष्का भी थी। बालाजी चौके के पास शिव सिंह सड़क पार कर रहे थे। तभी कार उन्हें छू गई। इस पर वह भड़क गए। अपने दोनों बेटों व भांजे को बुला लिया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बेटों और भांजे ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अंकित व परिजनों से अभद्रता की।

विज्ञापन

कार के शीशे के टुकड़े तनिष्का के चेहरे में धंस गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। एसीपी सीसामऊ शिखर ने बताया कि मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

माफी मांगते रहे लेकिन नहीं माने 
अंकित, उनकी पत्नी व अन्य परिजन उन लोगों से माफी मांगते रहे लेकिन वे नहीं माने। अभद्रता की हदें पार कर दीं। बुजुर्ग राकेश से भी मारपीट की। अंकित का कहना था कि कार से चोट तक नहीं आई थी। जरा सी बात थी, जो रोड चलते अक्सर हो जाती है लेकिन आरोपी इतना भड़क गए कि मानने को तैयार ही नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें